
हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद
इटावा । कस्बा बसरेहर स्थित राम बिहारी शाला मंदिर के मुख्य पुजारी एवं वर्षों से मंदिर की सेवा में समर्पित राम छबीले दास बाबा जी का बीमारी के चलते रविवार दोपहर सैफई अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बसरेहर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राम छबीले दास बाबा जी लंबे समय से राम बिहारी शाला मंदिर में पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंदिर की धार्मिक व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरल स्वभाव और धार्मिक समर्पण के चलते श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच उनका विशेष सम्मान था।
बाबा जी के निधन की सूचना मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं उनके अनुयायी शोक में डूब गए। क्षेत्रवासियों ने कहा कि राम बिहारी शाला ने अपना एक समर्पित सेवक खो दिया है। उनका निधन धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
बाबा जी के अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल बना हुआ है। लोगों ने दिवंगत संत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों एवं भक्तजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




