Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीलोकल न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जसवंतनगर के अहीर टोला का मामला

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध किसान की सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जसवंतनगर के मोहल्ला अहीर टोला निवासी बृजमोहन सिंह (67) पुत्र मेहताब सिंह मंगलवार सायं अपने खेतों का निरीक्षण कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की आगरा से इटावा जाने वाली सर्विस रोड पर शंकर धर्म कांटा के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी कांति देवी, दो पुत्र सोनू एवं दिलीप, तथा तीन पुत्रियां रेनू, प्रीति और प्रियंका को छोड़ गए हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य गृहस्थ जीवन में स्थापित हैं। वृद्ध किसान की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर कस्बा प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!