इटावाटॉप न्यूज़

इटावा: पुलिस लाइन गैस गोदाम में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। जनपद की पुलिस लाइन स्थित गैस गोदाम में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल रामकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने और आधिकारिक जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!