E-Paperइटावाक्राइम

बसरेहर : निर्माणाधीन मकान से समर्सिबल पम्प और 5 कुंतल सरिया चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर (इटावा)। थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा निवासी एक किसान एवं मजदूर के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर समर्सिबल पम्प और सरिया चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना बसरेहर में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लुधपुरा निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र मुन्नालाल ने टिकुपुरा एवं लुधपुरा के मध्य किल्ली रोड पर अपना नया मकान बनवाया है। मकान निर्माण के लिए उन्होंने 1 एच.पी. का नया समर्सिबल पम्प लगवाया था तथा लगभग 5 कुंतल सरिया भी निर्माण स्थल पर रखा हुआ था।

पीड़ित के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात आवश्यक कार्य से वह निर्माणाधीन मकान पर नहीं रुक सके। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और समर्सिबल पम्प के साथ लगभग 5 कुंतल सरिया चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। काफी खोजबीन के बावजूद चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है तथा वर्षों की बचत से मकान का निर्माण करा रहा है। चोरी की इस घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित ने थाना बसरेहर पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने तथा चोरी गए समर्सिबल पम्प एवं सरिया की शीघ्र बरामदगी कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!