Uncategorized

हर बच्चे तक पहुंचेगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, इटावा में डीएम श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

दो बूँद जिंदगी क़ी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इटावा। जनपद इटावा में रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत “पोलियो बूथ दिवस” का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो और जनपद पोलियो मुक्त बना रहे।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पूर्व के अभियानों के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम रही है अथवा जागरूकता का अभाव देखा गया है, वहां विशेष अभियान चलाया जाए। घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक किया जाए तथा धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लेकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए।

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक नहीं पी लेता, तब तक अभियान का उद्देश्य पूर्ण नहीं माना जा सकता।

कार्यक्रम में डॉ. सतेंद्र यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!