Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव के रिजल्ट पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘सभी व्यापारी सतर्क रहें…’

Punjab MC Election Result: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब निकाय चुनाव में जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है.

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ED पार्टी का सफ़ाया हो गया. इसके साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को सतर्क रहने को कहा है.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद. सबको बधाई. लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है. ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे. ED पार्टी का सफ़ाया हो गया. ईडी पार्टी ने पंजाब के छोटे छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवाके लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया.”

ED पार्टी को पूरी तरह से पंजाब से भगाना है- अरविंद केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक दूसरे पोस्ट में कहा, ”आज के निकाय चुनावों के नतीजों के बाद आने वाले दिनों में ED पार्टी कई व्यापारियों पर ED रेड की प्लानिंग कर रही है. सभी व्यापारी सतर्क रहें. हमारी सरकार पूरी तरह से सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है. ED पार्टी को पूरी तरह से पंजाब से भगाना है.”

‘पंजाब की जनता ने नफरत की राजनीति को परास्त किया’

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ”पंजाब की जनता ने नफरत की राजनीति को परास्त कर विकासवादी राजनीति का समर्थन किया है. लोगों ने विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टियों को नकार दिया है. जनता ने ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का समर्थन किया है.”

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की शानदार जीत

बता दें कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 1,977 वार्डों में से 860 से अधिक वार्डों में जीत दर्ज की है और कई अन्य वार्डों में आगे है. मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के आठ नगर निगमों के 1,897 वार्डों में 102 नगर निकायों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को वैलेट पेपर के जरिए हुए थे. इसमें 63.94 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!